तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर विधायक कार्यालय में भव्य जश्न

भिलाई-3/ भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी और असम में ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में वसुंधरा नगर स्थित विधायक कार्यालय में भव्य जश्न मनाया गया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित नेता एवं कार्यकर्ता

  • मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर
  • विधायक प्रतिनिधि दिलीप पटेल
  • पार्षद फिरोज फारुकी
  • नेता प्रतिपक्ष खिलावन वर्मा
  • मंडल महामंत्री पूर्णिमा ठाकुर
  • मंडल उपाध्यक्ष परमजीत सिंह
  • पार्षद संजय यादव
  • राजेश यादव
  • पार्षद सुशांत वर्मा
  • श्याम सुंदर जायसवाल
  • युवा कार्यकर्ता हेमराज साहू
  • मुकेश अग्रवाल
  • महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा चौहान
  • पार्षद प्रेमलता चंद्राकर
  • पार्षद गुरशरण सिंह
  • महिला मोर्चा महामंत्री रीना चंद्राकर
  • ममता सिंह
  • सुजाता डोंगरे
  • मीना साव
  • रेचल मसीह
  • पूनम श्रीवास्तव
  • केवल चंद्राकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने पार्टी की इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए आने वाले समय में और मजबूती के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।