रायपुर में कांग्रेस मोर्चा-प्रकोष्ठ विभाग की अहम बैठक, संगठन सृजन और मजबूती पर हुआ मंथन

 रायपुर में कांग्रेस मोर्चा-प्रकोष्ठ विभाग की अहम बैठक, संगठन सृजन और मजबूती पर हुआ मंथन

प्रदेश स्तर की बैठक में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर हुई चर्चा।रायपुर। प्रदेश कांग्रेस मोर्चा एवं प्रकोष्ठ विभाग की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को रायपुर स्थित राजीव भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस मोर्चा एवं प्रकोष्ठ विभाग की प्रभारी सुश्री जरिता लैतफलांग ने की। बैठक में संगठन के सृजन, विस्तार और कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिषेक बोरकर के प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी श्री राम सूर्यवंशी शामिल हुए। उनके साथ जिला अध्यक्ष राहुल वर्मा तथा लक्ष्मी नारायण मारकंडे ने भी बैठक में सहभागिता की।

बैठक के दौरान संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने तथा विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।प्रतिनिधियों ने संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में प्रदेश स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।