आबकारी की बड़ी कार्रवाई, खेत से 80 लीटर महुआ शराब जप्त, 2400 किलो लाहन नष्ट

 आबकारी की बड़ी कार्रवाई, खेत से 80 लीटर महुआ शराब जप्त, 2400 किलो लाहन नष्ट

धमतरी-जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। आबकारी अमले ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए धमतरी जिले के कोपेडीह गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब और लाहन जप्त किया है।आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि ग्राम कोपेडीह में अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बेची जा रही है। सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान खेत में छुपाकर रखे गए करीब 80 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। साथ ही बोरियों में रखा 2400 किलोग्राम महुआ लाहन भी मौके से जब्त कर नष्ट कर दिया गया।इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

आबकारी विभाग ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। विभाग का कहना है कि अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक निशांत साधु, अजय राज कश्यप, विवेक दीवान सहित आबकारी विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।पुलिस का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए लगातार मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है। लोगों से भी अपील की गई है कि अवैध शराब से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत आबकारी विभाग को दें।