रथयात्रा में श्रद्धालुओं की सेवा में जुटा अखिल भारतीय उड़िया समाज, हजारों भक्तों को कराया महाप्रसाद भोग
- रथयात्रा के दौरान एबीयूएस ने किया महाप्रसाद वितरण
- 6 से 7 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भोग
- सिविक सेंटर चौक पर लगाया गया विशाल सेवा पंडाल
- भक्तों के लिए पेयजल की भी रही विशेष व्यवस्था
- देर रात तक चलता रहा भोग वितरण कार्यक्रम, उमड़ी भारी भीड़
भिलाई। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के पावन अवसर पर अखिल भारतीय उड़िया समाज (एबीयूएस) द्वारा गुरुवार को भव्य महाप्रसाद भोग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष जेएम तांडी के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्य में हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया और भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
समाज के महासचिव तरुण निहाल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रथयात्रा के दौरान भोग वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से समाज के सदस्य सिविक सेंटर चौक, भिलाई पहुंचे और भगवान जगन्नाथ के रथ का स्वागत किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भोग वितरण की व्यवस्था की गई।
समाज द्वारा लगाए गए विशेष पंडाल में लगभग 6 से 7 हजार श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। वहीं रथयात्रा मार्ग से गुजरने वाले लोगों और भक्तों के लिए शीतल पेयजल की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। शाम 4 बजे शुरू हुआ भोग वितरण कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
एबीयूएस के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज पिछले कई वर्षों से रथयात्रा के अवसर पर निःस्वार्थ भाव से महाप्रसाद वितरण कर रहा है। भविष्य में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए और भी बेहतर व्यवस्थाएं करने की योजना बनाई जा रही है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष दीनबंधु तांडी, संरक्षक कृष्णा सोना, पुरन नायक, अजय कुमार लुहा, मोंटू हरपाल, विदुर तांडी, गोपाल सेठिया, अजय नायक, उमेश बाघ, सुमित सोना, ओम बाघ, प्रशांत सेठिया, राम भजन विभार, रीद्धि महानंद, सुभद्रा सेठिया, वर्षा चौहान, जगन्नाथ जाल, संगीता नायक, हस्तिनी महानंद, जयंती महानंद, मीना महानंद, हरिश नायक, शिव सागर, अनिल नायक, भुवनेश्वर महानंद, कैलाश बाग, अरुण साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।




