श्री जामड़ी पाटेश्वरधाम में पुरुषोत्तम मास महोत्सव का भव्य आयोजन, एक माह तक होंगे धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम

 श्री जामड़ी पाटेश्वरधाम में पुरुषोत्तम मास महोत्सव का भव्य आयोजन, एक माह तक होंगे धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम

Raipur/ श्री जामड़ी स्थित श्री पाटेश्वरधाम में 17 मई से 15 जून तक भव्य पुरुषोत्तम मास महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। पूरे माह मंदिर परिसर में प्रतिदिन धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी, जिसमें प्रदेशभर से श्रद्धालुओं और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों की सहभागिता होगी।

पुरुषोत्तम मास के दौरान प्रतिदिन रूद्राभिषेक, हवन, श्रीरामचरितमानस पाठ, श्रीमद्भगवत गीता मूल पाठ, जप-तप, पूजा-अनुष्ठान सहित अनेक धार्मिक गतिविधियां संपन्न हो रही हैं। आयोजन समिति के अनुसार इस महोत्सव का उद्देश्य समाज में धार्मिक जागरूकता, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।

बाबाजी ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में नदी स्नान, व्रत, दान और भजन-पूजन का विशेष महत्व होता है। इस मास में किया गया दान अक्षय पुण्य प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भगवान प्रत्येक तीन वर्ष में बोनस स्वरूप पुरुषोत्तम मास प्रदान करते हैं, इसलिए इस अवधि में अधिक से अधिक धर्म, भक्ति और सेवा कार्य करना चाहिए।

महोत्सव के प्रमुख कार्यक्रम

  • 25 मई – भव्य संकीर्तन
  • 26 मई – तुलसी मानस प्रतिष्ठान का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन
  • 31 मई – आदिवासी समाज सम्मेलन
  • 5 जून – लोधी समाज सम्मेलन
  • 6 जून – कुर्मी समाज सम्मेलन
  • 7 जून – मरार पटेल समाज सम्मेलन
  • 8 जून – गौ भक्त सम्मेलन
  • 9 जून – साहू समाज सम्मेलन
  • 10 जून – कबीर पंथ समाज सम्मेलन
  • 12 जून – जयपुर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य मनोज गुप्ता द्वारा ज्योतिष सम्मेलन
  • 13 जून – सिन्हा कलार समाज सम्मेलन
  • 14 जून – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन

आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठानों एवं सामाजिक आयोजनों में सहभागिता निभाने की अपील की है। महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।