BREAKING NEWS आर्य नगर में दिल दहला देने वाला मामला — एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत, पति-पत्नी फाँसी पर मिले

 BREAKING NEWS आर्य नगर में दिल दहला देने वाला मामला — एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत, पति-पत्नी फाँसी पर मिले

मोहन नगर थाना क्षेत्र में सनसनी, दो मासूम बच्चे भी मृत मिले; मौके से मिला सुसाइड नोट

दुर्ग/ मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आर्य नगर में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत की सूचना सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान गोविंद साहू (45 वर्ष) और उनकी पत्नी चंचल साहू (40 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों पति-पत्नी घर के भीतर फाँसी पर लटके हुए पाए गए। वहीं उनके दो बच्चे दृष्णा साहू (13 वर्ष) एवं यशांत साहू (11 वर्ष) मृत अवस्था में लेटे मिले।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

प्रारंभिक जांच में घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद होने की जानकारी सामने आई है। नोट में पारिवारिक विवाद का जिक्र बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

मोहन नगर थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।