नशे के सौदागर गिरफ्तार : स्मृतिनगर और सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित नशीली दवाइयां व गांजा जब्त

भिलाई/दुर्ग/ दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में चौकी स्मृतिनगर एवं थाना सुपेला पुलिस ने शुक्रवार को दो अलग-अलग कार्रवाइयों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और गांजा जब्त किया है।

पहली कार्रवाई : नशीली टेबलेट के साथ युवक गिरफ्तार

मुखबिर से मिली सूचना पर स्मृतिनगर पुलिस ने आरोपी सत्य प्रकाश साहू (25 वर्ष), निवासी डबरीपारा गंगोती, जिला सूरजपुर को जुनवानी चौक के पास दबोचा। तलाशी में उसके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट

  • 720 नग स्पास्मो टेबलेट
  • 210 नग नाइट्रोटेन टेबलेट
  • बिक्री से प्राप्त नकद ₹700
  • एक हीरो प्लेजर स्कूटी (CG-09 JB 5685)
  • एक विवो कंपनी का मोबाइल

कुल कीमती लगभग ₹40,000 का माल जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

दूसरी कार्रवाई : गांजा के साथ आरोपी दबोचा गया

सुपेला पुलिस ने आरोपी प्रकाश धुर्वे (37 वर्ष), निवासी डेरा बस्ती सुपेला को स्लॉटर हाउस मैदान के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 1.20 किलोग्राम, जिसकी कीमत लगभग ₹12,000 आंकी गई है, जब्त किया गया। आरोपी पर भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस संयुक्त कार्रवाई में निरीक्षक विजय यादव, उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधु, प्र०आर० रामनारायण यदु, आर० सूर्य प्रताप, गंभीर जाट, हर्षित शुक्ला, सविंदर सिंह, कमल नारायण और उमेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी

  1. सत्य प्रकाश साहू – निवासी डबरीपारा गंगोती, थाना भैयाथान, जिला सूरजपुर
  2. प्रकाश धुर्वे – निवासी डेरा बस्ती, फरीदनगर, सुपेला