दुर्ग जिले में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाएं, तीन अलग-अलग मामलों में रिपोर्ट दर्ज

दुर्ग/भिलाई/ जिले में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते कुछ दिनों में तीन अलग-अलग स्थानों से अज्ञात चोरों द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने के मामलों में पीड़ितों ने थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जाँच शुरू कर दी है।

माया मैरिज हाल कुरूद से चोरी हुई हीरो होंडा ल्यू

पहले मामले में गोवर्धन शर्मा निवासी वार्ड 09, गुढियारी रायपुर ने थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार वे माया मैरिज हाल, नालंदा स्कूल के पास कुरूद में हलवाई का काम करते हैं।
दिनांक 29 नवंबर 2025 की रात करीब 01:30 बजे उन्होंने अपनी हीरो होंडा ल्यू मोटर सायकल क्रमांक CG12 AR 2589 को मैरिज भवन के सामने खड़ा कर सोने चले गए थे।
सुबह लगभग 06:00 बजे बाहर निकलकर देखा तो वाहन वहां से गायब था। आसपास तलाश करने पर भी पता नहीं चल सका।
चोरी हुई मोटरसाइकिल का चेसिस नंबर ME4JC715DHT003924, इंजन नंबर JC71ET1006861 तथा कीमत लगभग 20,000 रुपये बताई गई है।
पीड़ित ने आज 01 दिसंबर 2025 को जामुल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस कार्रवाई की मांग की है।

रेलवे स्टेशन कुम्हारी से चोरी हुई HF डीलक्स

दूसरे मामले में वामन कुमार वर्मा निवासी वार्ड 22, सत्यनगर कुगदा ने कुम्हारी थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
उन्होंने बताया कि 16 नवंबर 2025 को सुबह 09:00 बजे वे अपनी मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स क्रमांक CG07 BM 3092 को रेलवे स्टेशन कुम्हारी के सामने खड़ा कर मेहमान को प्लेटफॉर्म तक छोड़ने गए थे।
करीब 30 मिनट बाद लौटने पर बाइक वहां से गायब थी।
पीड़ित के अनुसार वाहन की कीमत लगभग 30,000 रुपये है। उन्होंने भाई एवं परिजनों के साथ दुर्ग–भिलाई क्षेत्र में वाहन की तलाश की, पर सफलता नहीं मिली।
आज 01 दिसंबर 2025 को वे रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे और उचित पुलिस कार्रवाई की मांग की।

स्कूल पार्किंग से चोरी हुई सुपर स्प्लेंडर

तीसरे मामले में वेद प्रकाश चंदेल निवासी मिनीमाता चौक, मुरमुंदा ने थाना कुम्हारी में शिकायत दर्ज कराई।
उन्होंने बताया कि उनका भतीजा मेहुल जोशी उनकी मोटरसाइकिल हीरो सुपर स्प्लेण्डर क्रमांक CG07 BU 2726 लेकर हिमशिखर विद्यालय, ग्राम लिमतरा गया था।
दिनांक 29 नवंबर 2025 सुबह लगभग 08:00 बजे बाइक को स्कूल की पार्किंग में खड़ा किया गया था।
करीब 10:30 बजे लौटने पर बाइक गायब मिली।
मोटरसाइकिल की कीमत भी लगभग 30,000 रुपये बताई गई है। आसपास खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चलने पर आज 01 दिसंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस ने जांच शुरू की

तीनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय नागरिकों ने भी क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने और पार्किंग स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

📞 यदि किसी को उपरोक्त वाहनों के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो नजदीकी पुलिस थाना या डायल 112 पर तत्काल सूचना देने की अपील की गई है।