अनुमति बिना मार्ग अवरुद्ध कर उग्र प्रदर्शन करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस स्टाफ से झूमाझटकी, शासकीय कार्य में बाधा — अन्य आरोपी फरार

दुर्ग/ शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पुलिस बल के बीच बीएसएनएल ऑफिस, पटेल चौक के सामने अनावेदकों द्वारा बिना पूर्व अनुमति प्रदर्शन कर रोड जाम किए जाने का मामला सामने आया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उग्र रूप धारण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस स्टाफ से झूमाझटकी की, जिससे कई पुलिसकर्मियों को चोट आई एवं आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

घटना दिनांक 01 दिसंबर 2025 की है, जब दुर्ग कोतवाली सहित अन्य थानों से आए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी कानून व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात थे। पुलिस द्वारा समझाइश देने के बाद भी आंदोलनकारियों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की।

इस संबंध में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 609/2025 धारा 221, 126(2), 191(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना के दौरान धारा 121(1), 132, 61(2), 125(क) भी जोड़ी गई।

त्वरित कार्रवाई— 05 आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपीगण

क्रमांक नाम उम्र पता
01 अनिल वासनिक 43 वर्ष अंबेडकर नगर, दुर्ग
02 विक्की चंद्राकर 32 वर्ष शीतला नगर, दुर्ग
03 दिनेश पाण्डेय 35 वर्ष गयानगर, दुर्ग
04 राकेश यादव 38 वर्ष गयानगर, दुर्ग
05 जितेन्द्र बत्रा 41 वर्ष सिंधी कॉलोनी, स्टेशन रोड, दुर्ग

पुलिस का कहना है कि अन्य फरार आरोपियों की पहचान की जा चुकी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जाएगी।