भिलाई के ट्रांसपोर्ट नगर से एक्टिवा स्कूटी चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ FIR दर्ज

भिलाई/ शहर के हथखोज स्थित ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से एक व्यक्ति की एक्टिवा स्कूटी चोरी होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता विष्णु कुमार साहू (उम्र 52 वर्ष), निवासी शारदा पारा, कैंप-2, वार्ड क्रमांक 35, भिलाई, शिवालिक इंजीनियरिंग हथखोज में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं।शिकायतकर्ता के अनुसार, दिनांक 1 अगस्त 2025 को सुबह 7 बजे वे अपने घर से ड्यूटी पर निकले थे। ड्यूटी समाप्ति के बाद शाम करीब 7 बजे वे किसी निजी कार्य हेतु ट्रांसपोर्ट नगर स्थित शराब भट्टी के पास सड़क किनारे अपनी ग्रे रंग की एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक CG07CK1639) खड़ी कर पास की किराना दुकान गए। उन्होंने वाहन को लॉक कर सुरक्षित रूप से पार्क किया था। लगभग 5 मिनट बाद जब वे लौटे, तो स्कूटी मौके से गायब थी।वाहन के संबंध में प्राप्त विवरण के अनुसार,

  • इंजन नंबर: JF91ED7158201
  • चेचिस नंबर: ME4JF91AJND158169
  • अनुमानित कीमत: ₹30,000/-

विष्णु कुमार साहू ने घटना की जानकारी अपने पिता समय लाल साहू एवं बेटी पल्लवी साहू को दी। काफी प्रयास के बाद भी जब वाहन का कोई सुराग नहीं मिला, तो वे थाने पहुंचे और अज्ञात चोर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुरानी भिलाई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।