शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 50 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
डोमन साहू धमतरी। शुष्क दिवस के मौके पर धमतरी जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी में आबकारी विभाग की विशेष टीम ने एक मकान में दबिश देकर 50 पाव देशी प्लेन मदिरा जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026 को जिला आबकारी अधिकारी रोहित देवांगन के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण तथा आबकारी उपनिरीक्षक निशांत साधु के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम को ग्राम अर्जुनी में अवैध रूप से शराब रखे जाने की गोपनीय सूचना मिली थी।
सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने आरोपी सौरभ बंजारे के निवास पर दबिश दी। तलाशी के दौरान उसके घर से 50 पाव देशी प्लेन मदिरा बरामद की गई। शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए वैधानिक कार्रवाई की गई।
इनकी रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक विवेक दीवान, आबकारी मुख्य आरक्षक मुरलीधर सोनी, आरक्षक भूषण वर्मा, राज किशोर कुर्रे तथा महिला आरक्षक मेघा सिन्हा और श्रुति साहू का सक्रिय एवं सराहनीय योगदान रहा।
आबकारी विभाग के अनुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।



