रेल्वे स्कूल बीएमवाई चरोदा के सेवानिवृत्त प्राचार्य भुवनेश्वर पाण्डेय का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

भिलाई-3। रेल्वे स्कूल, बीएमवाई चरोदा के सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री भुवनेश्वर पाण्डेय (बी. पाण्डेय) का शनिवार सुबह भिलाई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत, परिचितों, शुभचिंतकों और परिवारजनों में शोक की लहर है।

श्री भुवनेश्वर पाण्डेय ने रेल्वे स्कूल, बीएमवाई चरोदा के प्राचार्य के रूप में अपनी सेवाएं दीं। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे अपने सहज, मिलनसार एवं सौम्य व्यवहार के कारण अपने परिचितों और शुभचिंतकों के बीच सम्मानित रहे।

परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार रविवार, 13 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे किया जाएगा। अंतिम यात्रा उनके निवास उत्तर वसुंधरा नगर से प्रस्थान करेगी और उमदा रोड मुक्तिधाम, भिलाई-3 में अंतिम संस्कार संपन्न होगा।

परिवार की ओर से निधि पाण्डेय एवं अंशु पाण्डेय ने स्वजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों से अंतिम यात्रा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

संपर्क : निधि पाण्डेय, अंशु पाण्डेय, पुत्र — 97524 45020

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।