रायपुर-राजनांदगांव हाईवे पर आतिथ्य की नई पहचान बनेगा होटल अर्थ, 5 सितंबर से होगा भव्य शुभारंभ

 रायपुर-राजनांदगांव हाईवे पर आतिथ्य की नई पहचान बनेगा होटल अर्थ, 5 सितंबर से होगा भव्य शुभारंभ

2 एकड़ में फैला अत्याधुनिक होटल, 70 से अधिक एसी कमरे, 45 हजार वर्गफीट का ग्रैंड लॉन और 24×7 कैफे की सुविधा

भिलाई। संस्कारधानी राजनांदगांव और राजधानी रायपुर के बीच नेशनल हाईवे-53 से सफर करने वाले यात्रियों, पर्यटकों और व्यापारिक वर्ग के लिए बड़ी खुशखबरी है। भिलाई में इस क्षेत्र के प्रमुख हाईवे कॉरिडोर पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होटल अर्थ का भव्य शुभारंभ 5 सितंबर से होने जा रहा है। शुभारंभ से पहले होटल प्रबंधन की ओर से विशेष पत्रकार वार्ता आयोजित कर होटल की सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी गई।

पत्रकार वार्ता में होटल के सीएमडी चरणजीत खुराना, एमडी सिमरनदीप खुराना और एमडी रसदीप खुराना ने होटल की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि होटल अर्थ को करीब 2 एकड़ क्षेत्र में लगभग ढाई वर्ष की अवधि में तैयार किया गया है। पांच मंजिला इस होटल में एक आकर्षक ओपन टेरेस भी बनाया गया है।

70 से अधिक वातानुकूलित कमरों की सुविधा

होटल अर्थ में यात्रियों और मेहमानों के लिए 70 से अधिक वातानुकूलित कमरे उपलब्ध होंगे। इनमें प्रेसिडेंशियल सुइट, एग्जीक्यूटिव और डीलक्स श्रेणी के कमरे शामिल हैं। होटल में विभिन्न आकार के आधुनिक बैंक्वेट हॉल भी तैयार किए गए हैं, जिनमें लगभग 150, 400 और 800 से अधिक लोगों की क्षमता वाले आयोजन स्थल शामिल हैं।

होटल को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यहां पारिवारिक समारोह, कॉर्पोरेट मीटिंग, विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

45 हजार वर्गफीट का विशाल ग्रैंड लॉन

होटल अर्थ का एक प्रमुख आकर्षण इसका लगभग 45 हजार वर्गफीट में फैला ग्रैंड लॉन होगा। हरियाली से घिरे इस परिसर को बड़े आयोजनों और पारिवारिक कार्यक्रमों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। होटल परिसर में स्विमिंग पूल सहित अन्य मनोरंजन सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

हाईवे पर प्राइम लोकेशन

रायपुर और राजनांदगांव के बीच नेशनल हाईवे-53 पर स्थित होने के कारण होटल अर्थ की लोकेशन को इसकी सबसे बड़ी खासियतों में माना जा रहा है। होटल प्रबंधन के अनुसार यह स्थान व्यापारिक यात्रियों, पर्यटकों, परिवारों और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों के लिए सुविधाजनक साबित होगा।

होटल परिसर में बड़ी संख्या में वाहनों के लिए विशाल पार्किंग व्यवस्था की गई है। प्रबंधन के अनुसार यहां 500 से अधिक वाहनों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी।

आधुनिक सुरक्षा और अत्याधुनिक किचन

होटल में सुरक्षा को भी विशेष प्राथमिकता दी गई है। पूरे परिसर में 24×7 सीसीटीवी निगरानी, आधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम और प्रशिक्षित सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वहीं भोजन तैयार करने के लिए अत्याधुनिक किचन तैयार किया गया है।

होटल के इंटीरियर में आधुनिक डिजाइन के साथ छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला एवं संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। प्रबंधन का उद्देश्य स्थानीय संस्कृति को आधुनिक हॉस्पिटैलिटी के साथ जोड़ना है।

मल्टी-कुजीन रेस्टोरेंट और 24×7 कैफे

होटल अर्थ में मेहमानों को खान-पान के लिए मल्टी-कुजीन रेस्टोरेंट की सुविधा मिलेगी, जहां भारतीय, चाइनीज, इटालियन और कॉन्टिनेंटल व्यंजन उपलब्ध कराने की तैयारी है।

इसके साथ ही हाईवे से देर रात गुजरने वाले यात्रियों को ध्यान में रखते हुए 24×7 कॉफी शॉप और कैफे की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय स्वाद पर आधारित विशेष फूड विकल्प भी उपलब्ध कराने की योजना है।

छत्तीसगढ़ की मेहमाननवाजी को नई पहचान देने का लक्ष्य

होटल प्रबंधन ने कहा कि होटल अर्थ शुरू करने का उद्देश्य केवल एक नए होटल का संचालन करना नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की मेहमाननवाजी और आतिथ्य संस्कृति को नई पहचान देना है।

प्रबंधन के अनुसार, “हमारा उद्देश्य केवल एक होटल खोलना नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की मेहमाननवाजी को दुनिया के नक्शे पर एक नई पहचान देना है। यह होटल इस हाईवे से गुजरने वाले हर व्यक्ति के लिए एक यादगार मील का पत्थर साबित होगा।”

होटल अर्थ के शुभारंभ के साथ रायपुर-राजनांदगांव हाईवे कॉरिडोर में यात्रियों और पर्यटकों को ठहरने, खान-पान, आयोजनों और मनोरंजन के लिए एक नया आधुनिक विकल्प मिलने की उम्मीद है। प्रबंधन ने क्षेत्र के सभी मीडिया संस्थानों से होटल के शुभारंभ और इस नई शुरुआत की कवरेज में सहयोग की अपील की है।