बालाजी नगर में भाजपा महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

 बालाजी नगर में भाजपा महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

भिलाई। बालाजी नगर, वार्ड क्रमांक 45 में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, खुर्सीपार मंडल की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर आत्मीय संवाद किया गया।

कार्यक्रम में शामिल होकर संगठन के साथियों एवं महिला मोर्चा की पदाधिकारियों से संवाद किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, जिला महिला मोर्चा महामंत्री स्वाति गुप्ता, मंडल प्रभारी प्रवीन पांडेय, वार्ड पार्षद श्याम सुंदर राव तथा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमा माहेश्वरी सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहीं।

बैठक के दौरान महिला मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके नवीन दायित्वों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। वक्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। बूथ एवं वार्ड स्तर पर महिलाओं की सक्रिय सहभागिता से संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

बैठक में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मातृशक्ति के समर्पण, सक्रिय सहभागिता और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की गई।

भाजपा नेताओं ने कहा कि महिला शक्ति का यही उत्साह, समर्पण और जमीनी स्तर पर सक्रिय सहभागिता संगठन को और अधिक सशक्त एवं ऊर्जावान बनाएगी। बैठक का वातावरण आत्मीय एवं उत्साहपूर्ण रहा।