1484 वनरक्षक पदों के लिए लिखित परीक्षा की तारीख घोषित, 16,762 अभ्यर्थी होंगे शामिल
राकेश कुमार की रिपोर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वनरक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। 1484 वनरक्षक (Forest Guard) पदों पर भर्ती के लिए लंबित लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। परीक्षा 13 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। विभाग के अनुसार, कुल 16,762 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल होंगे।
लिखित परीक्षा की तारीख सामने आने के बाद अभ्यर्थियों ने परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और अन्य जरूरी जानकारी विभागीय स्तर पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।



