35 किमी कांवड़ यात्रा में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, सौरव मिश्रा की पहल पर BSNL चौक में बना बर्फानी शिवलिंग, जलाभिषेक तक निरंतर चली ‘शिव की रसोई’

 35 किमी कांवड़ यात्रा में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, सौरव मिश्रा की पहल पर BSNL चौक में बना बर्फानी शिवलिंग, जलाभिषेक तक निरंतर चली ‘शिव की रसोई’

भिलाई। विधायक देवेंद्र यादव की अगुवाई में शिवनाथ नदी से देव बलौदा स्थित प्राचीन शिव मंदिर तक निकाली गई करीब 35 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश देती नजर आई। सैकड़ों कांवड़ यात्रियों के साथ निकली इस यात्रा के मार्ग में विभिन्न चौक-चौराहों पर सामाजिक, धार्मिक एवं कांग्रेस संगठनों की ओर से कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह पेयजल, स्वल्पाहार और प्रसाद की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं की सेवा की गई।इसी कड़ी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरव मिश्रा की पहल पर सेक्टर-1 स्थित BSNL चौक में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। यहां बर्फानी शिवलिंग का निर्माण कर भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए ‘शिव की रसोई’ शुरू की गई, जो यात्रा के दौरान सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक निरंतर संचालित होती रही।सौरव मिश्रा ने कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की सेवा और प्रसाद वितरण को लेकर संकल्प लिया था कि देवेंद्र यादव के देव बलौदा पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक पूर्ण करने तक ‘शिव की रसोई’ निरंतर चलती रहेगी। इसी संकल्प के अनुरूप बड़ी संख्या में पहुंचे कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद और स्वल्पाहार वितरित किया गया। आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।

सेक्टर-2 में भी कांवड़ियों का भव्य स्वागत

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-03 के अध्यक्ष के निर्देशानुसार सेक्टर-2 में हरीश सिंह के नेतृत्व में कांवड़ यात्रियों के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्था की गई। इस दौरान पार्षद साधना सिंह एवं नोमिन साहू ने कांवड़ियों का स्वागत किया और उनके लिए जलपान की व्यवस्था की।

SBI के सामने रोशन रिजवी ने संभाली सेवा की कमान

सेक्टर-1 में SBI के सामने रोशन रिजवी के नेतृत्व में कांवड़ यात्रियों के लिए पेयजल और स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। यात्रा मार्ग से गुजरने वाले श्रद्धालुओं को रोककर पानी एवं नाश्ता उपलब्ध कराया गया। सेवा शिविर में कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ कांवड़ियों की सेवा की।

मुर्गा चौक पर महिला समूह ने किया आत्मीय स्वागत

सेक्टर-1 के मुर्गा चौक पर आशीष यादव के नेतृत्व में महिला समूह द्वारा कांवड़ यात्रियों के स्वागत और सेवा के लिए विशेष आयोजन किया गया। महिला समूह की सदस्यों ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उनके लिए स्वल्पाहार एवं पेयजल की व्यवस्था की।कांवड़ यात्रा के दौरान अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए सेवा शिविरों ने यात्रा को और भव्य बना दिया। कहीं बर्फानी शिवलिंग का निर्माण कर भगवान शिव की आराधना की गई तो कहीं कांवड़ियों को प्रसाद, पानी और स्वल्पाहार उपलब्ध कराया गया। सेवा और श्रद्धा के इस माहौल ने पूरे यात्रा मार्ग को भक्तिमय बना दिया।इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी आर.एस. शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद प्रभाकर, ख्वाजा अहमद, जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी, पार्षद सुरेश वर्मा, कांग्रेस संगठित कामगार जिलाध्यक्ष सतनाम सिंह, धन्नू मिश्रा, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण, मेशांक मिश्रा, अरुणा राव, न्यूब सिंह, इमरान खान, राहुल मिश्रा, आशीष यादव, लोकेश, देवेंद्र सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।कांवड़ यात्रा के दौरान हुए इन सेवा आयोजनों ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सेवा, सहयोग और सामाजिक एकजुटता की भावना को भी मजबूत किया। कांवड़ यात्रियों ने जगह-जगह मिले स्वागत और सेवा के लिए आयोजकों का आभार जताया।