शिवनाथ कांवड़ यात्रा में गूंजा हर-हर महादेव, 33 किमी की यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

 शिवनाथ कांवड़ यात्रा में गूंजा हर-हर महादेव, 33 किमी की यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

दुर्ग। सावन के पवित्र माह में रविवार को दुर्ग की धरती भगवान शिव की भक्ति में सराबोर नजर आई। शिवनाथ कांवड़ यात्रा समिति के नेतृत्व में आयोजित 33 किलोमीटर लंबी भव्य शिवनाथ कांवड़ यात्रा में जिले सहित प्रदेशभर से हजारों शिवभक्त शामिल हुए। समिति के संरक्षक उपकार चंद्राकर के नेतृत्व में निकली यात्रा में भगवा ध्वज और कांवड़ लेकर श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। पूरे मार्ग में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष गूंजते रहे।धर्मगुरुओं एवं समाजसेवियों ने भगवा ध्वज दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद कांवड़ियों का विशाल कारवां शिवभक्ति के जयघोष के साथ अपने गंतव्य की ओर रवाना हुआ। यात्रा में युवा, महिलाएं, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के श्रद्धालु तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

भगवा ध्वज और जयघोष से भक्तिमय हुआ पूरा मार्ग

शिवनाथ कांवड़ यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया। मार्ग में भक्ति गीतों, हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। बारिश और मौसम की चुनौतियों के बावजूद कांवड़ियों का उत्साह कम नहीं हुआ और श्रद्धालुओं का कारवां लगातार आगे बढ़ता रहा।यात्रा के दौरान विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, सांसद विजय बघेल, बिसराराम यादव, शिरीष अग्रवाल, दिव्या भसीन, महेश वर्मा, संतोष मौर्य, सूरज साहू, लोकेश पांडे, कंवरपाल सिंह, समीर अग्रवाल, गोपाल राव, वेद प्रकाश पांडे, रोहित चौधरी, आशीष बोरकर सहित भिलाई-चरोदा के पार्षदों ने भी यात्रा का विशेष रूप से स्वागत किया।

शिवनाथ तट पर रुद्राभिषेक और भव्य आरती

33 किलोमीटर की यात्रा पूर्ण करने के बाद कांवड़िए शिवनाथ नदी के तट पर पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं द्वारा भगवान भोलेनाथ का विधिवत रुद्राभिषेक किया गया। इसके पश्चात भव्य शिवनाथ आरती का आयोजन हुआ।आरती में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू, महामंत्री अशोक सिन्हा, भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, तुलसी, विजय जायसवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा दुर्ग जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा, कन्हैया सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से शिवनाथ तट गूंज उठा।

धर्मगुरुओं ने भगवा ध्वज दिखाकर किया यात्रा का शुभारंभ

शिवनाथ कांवड़ यात्रा को सुबह 7 बजे शिवनाथ नदी से भैरवी धाम की पीठाधीश्वर सुमरन माई, अजय शुक्ला (उपाध्यक्ष आयोग), प्रकाश बजाज (भाजपा प्रदेश कार्यसमिति), मीना वर्मा (पालिका अध्यक्ष) एवं सुनील पटेल (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया।

सनातन एकता और नशामुक्त समाज का संदेश

शिवनाथ कांवड़ यात्रा समिति के अनुसार, यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है। इसके माध्यम से सनातन एकता, संस्कृति जागरण और नशामुक्त समाज का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। हर वर्ष यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या इसे क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान के रूप में मजबूत कर रही है।यात्रा के संयोजक विपिन चंद्राकर ने कहा कि शिवनाथ कांवड़ यात्रा अब क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा बनती जा रही है। पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की संख्या और उत्साह में वृद्धि देखने को मिली। यात्रा ने श्रद्धालुओं को भगवान शिव की भक्ति के साथ अपनी संस्कृति, परंपरा और सनातन मूल्यों से जुड़ने का अवसर दिया।

समिति के सदस्य भी रहे सक्रिय

कार्यक्रम में वरुण यादव, कुलदीप शर्मा, विकास अग्रवाल, राहुल भोसले, तुलसी ध्रुव, हर्षित साहू, सुदर्शन, अनिल, महेश, अभिषेक, महेंद्र, सम्यक गगन, नितेश, शिवा, दीपराज, अजय साहू, आशीष और रोशन सहित समिति के सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।33 किलोमीटर की इस यात्रा ने एक बार फिर दुर्ग में धार्मिक आस्था, सामाजिक सहभागिता और सनातन संस्कृति की मजबूत तस्वीर पेश की।