तहसील साहू संघ पाटन की बैठक में आगामी कार्ययोजनाओं पर मंथन, 140 सामाजिक बंधुओं को मिली जिम्मेदारी

तीज मिलन समारोह की तैयारियों पर हुई चर्चा, नई कार्यकारिणी में युवाओं, महिलाओं और न्याय प्रकोष्ठ को भी अहम जिम्मेदारी

राकेश कुमार की रिपोर्ट

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन की आवश्यक कार्यकारिणी बैठक में समाज की आगामी गतिविधियों और कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में तहसील स्तरीय कर्मा जयंती आयोजन के व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। वहीं आगामी 6 सितंबर को प्रस्तावित तीज मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर भी पदाधिकारियों एवं सामाजिकजनों ने आवश्यक विचार-विमर्श किया।बैठक के दौरान प्रदेश साहू संघ के निर्धारित नियमों के अनुरूप तहसील साहू संघ पाटन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने अपनी कार्यकारिणी में कुल 140 सामाजिक बंधुओं को शामिल करते हुए विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी है। नई कार्यकारिणी में समाज के अनुभवी लोगों के साथ युवाओं और महिलाओं को भी महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए हैं।घोषित कार्यकारिणी में युवा संयोजक डीजेंद साहू झीट, सह युवा संयोजक मधुकांत साहू गुजरा, महिला संयोजिका श्रीमती कोमीन साहू आगेसरा तथा न्याय प्रकोष्ठ संयोजक गंगादीन साहू असोगा को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं गुमान साहू असोगा को कोषाध्यक्ष और कौही निवासी करन साहू को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद वरिष्ठ सामाजिकजनों एवं समाज के कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। सामाजिकजनों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी समाज को और अधिक संगठित करने, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा समाजहित से जुड़े कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

अध्यक्ष लालेश्वर साहू का जन्मदिन भी मनाया गया

कार्यकारिणी की घोषणा के बाद तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू का जन्मदिन भी सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया। उपस्थित सामाजिकजनों एवं पदाधिकारियों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में नंदलाल साहू, यतीश, सुनील, लालेश्वर, डूलेश्वर, महेंद्र, भुनेश्वरी, अशोक, दिनेश, गंगादीन, पूरन, गरीबदास, रामनारायण, गायत्री, योगेश, दिलीप, संजू, चंद्रिका, कोमीन, लता, प्रतिभा, द्रोपती, खेमलता उखा, निर्मला, ऋतु, प्रदीप बनपेला, डॉ. सुरेश साहू, डॉ. छत्रपाल, तामेश, कामेश, चूमेंद्र, शनारायण, गुमान, गेंदसिंह, नारद, कमलेश, बेनीराम, लोकेश, अरविंद, परमानंद, अश्वनी, दानीराम, धनंजय, कौशल, सुखदेव, अर्जुन, छगन, जयंत, श्यामलाल, बलदेव, कमता, चेतन, ओमप्रकाश, नोहर, रामजी, विजय, चंद्रकांत सहित बड़ी संख्या में सामाजिकजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।