छत्तीसगढ़ में 7,230 नए शहरी आवासों को मिली हरी झंडी, समय पर निर्माण पर मिलेगा बोनस

राकेश कुमार की रिपोर्ट

​रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 (BLC) के तहत राज्य के 106 नगरीय निकायों में 7,230 नए पक्के मकानों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर वित्तीय मदद प्रदान करेंगे।
​योजना के तहत 30 से 45 वर्गमीटर एरिया वाले मकान बनाए जाएंगे, जिनका पैसा निर्माण के अलग-अलग चरणों (फाउंडेशन से लेकर छत तक) में सीधे खातों में भेजा जाएगा। इसके अलावा, निर्धारित 18 महीने के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने वाले लाभार्थियों को सरकार की ओर से ₹32,850 का अतिरिक्त बोनस भी दिया जाएगा।

ऐसे मिलेगी अनुदान राशि

फाउंडेशन स्ट्रक्चर निर्माण पर 1 लाख रुपये

लिंटर स्तर तक 50 हजार

छत निर्माण 50 हजार
कार्य पूर्ण होने पर 50 हजार की क़िस्त दी जाएंगी।