कुकरेल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 लीटर महुआ शराब जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार
डोमन साहू | संवाददाता | धमतरी |
धमतरी- अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। जिला आबकारी अधिकारी रोहित देवांगन के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने ग्राम कुकरेल में दबिश देकर 8 लीटर महुआ शराब बरामद की और 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आबकारी उप निरीक्षक निशांत साधु के नेतृत्व में टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर थाना केरेगांव क्षेत्र के ग्राम कुकरेल में आरोपी थनेश्वर निषाद पिता पुरुषोत्तम निषाद के निवास पर छापा मारा।
घर से मिले 16 पाउच महुआ शराब
कार्रवाई के दौरान आरोपी के घर से 16 पाउच महुआ शराब, कुल लगभग 8 लीटर जप्त की गई। आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59-क के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
टीम ने निभाई अहम भूमिका
इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक निशांत साधु, आबकारी उप निरीक्षक विवेक कुमार दीवान, आबकारी आरक्षक प्रशांत यादव, भूषण वर्मा, अरविंद नेताम, नीरज चंद्राकर एवं महिला आरक्षक सोमी पालेश्वर का सराहनीय योगदान रहा।



