अहिवारा विधायक डोमनलाल कोसेवाड़ा ने प्रबुद्धजनों से किया संवाद, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में किया पौधरोपण
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का जनसंपर्क एवं सेवा अभियान
भिलाई-चरोदा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन के आह्वान पर तथा भाजपा जिला भिलाई के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सफल एवं जनकल्याणकारी 12 वर्षीय कार्यकाल के उपलक्ष्य में भाजपा चरोदा मंडल द्वारा विभिन्न जनहित एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया।
मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक राजमहंत डोमनलाल कोसेवाड़ा ने जनसंपर्क अभियान के तहत क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों राज मखीजा, रामानंद जांगड़े एवं मनोज ओझा से मुलाकात कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी साझा की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों की समस्याओं एवं सुझावों पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम के अंतर्गत चरोदा बस्ती स्थित सतनाम भवन परिसर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। वहीं सतनाम भवन स्थित जोड़ा जैतखाम परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई तथा स्वच्छता का संदेश दिया गया।
इसके पश्चात विधायक डोमनलाल कोसेवाड़ा एवं भाजपा पदाधिकारियों ने निर्माणाधीन प्रगति पथ मिनी स्टेडियम, चरोदा का निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजमहंत डोमनलाल कोसेवाड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। भाजपा कार्यकर्ता सेवा, सुशासन और संगठन की भावना के साथ जनता के बीच पहुंचकर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
जिला प्रभारी प्रेमलाल साहू (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष), विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर, उपनेता प्रतिपक्ष चंद्रप्रकाश पांडे, मंडल महामंत्री पूर्णिमा ठाकुर, राजेश मौर्य, प्रमिला टांडी, एम. अरुणा, मलय बनर्जी, अंकित बनर्जी, सुजाता डोंगरे, पूनम श्रीवास्तव, के.के. शर्मा, बलजीत कौर, पुष्पलता मंडपे, मंजू बंजारे, सुजाता साहू, अजय वर्मा, देव महंत, धीरेंद्र प्रसाद, मनोज चक्रधारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

