ग्राम धनोरा में अवैध सट्टा कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, सट्टा-पट्टी लिखते 3 आरोपी गिरफ्तार, नगदी व मोबाइल फोन जप्त

 ग्राम धनोरा में अवैध सट्टा कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, सट्टा-पट्टी लिखते 3 आरोपी गिरफ्तार, नगदी व मोबाइल फोन जप्त

दुर्ग। दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध जुआ एवं सट्टा कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पदमनाभपुर पुलिस ने ग्राम धनोरा क्षेत्र में दबिश देकर सट्टा-पट्टी लिखते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सट्टा सामग्री, मोबाइल फोन एवं नगदी रकम जप्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 मई 2026 को थाना पदमनाभपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम धनोरा शमशान घाट के पास कुछ लोग अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिख रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को मौके पर सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया। वहीं, कुछ लोग पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 नग सट्टा-पट्टी, 03 मोबाइल फोन, 03 डॉट पेन तथा नगदी रकम 2020 रुपये जप्त की।
मामले में थाना पदमनाभपुर में अपराध क्रमांक 291/2026 धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी
सलमान रजा (27 वर्ष)
निवासी – रूआबांधा आजाद चौक, थाना भिलाई नगर।
असलम खान (25 वर्ष)
निवासी – रूआबांधा मस्जिद के पास, थाना भिलाई नगर।
आयुष शाह (20 वर्ष)
निवासी – रूआबांधा यादव चौक के पास, थाना भिलाई नगर।
जप्त सामग्री
10 नग सट्टा-पट्टी
03 मोबाइल फोन
03 डॉट पेन
नगदी रकम 2020 रुपये
पुलिस की अपील
दुर्ग police ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध जुआ, सट्टा अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्रवाई में थाना पदमनाभपुर पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई कर पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।