अवैध शराब परिवहन पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, जामगांव आर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, 30 पौवा अंग्रेजी शराब एवं मोटरसाइकिल जप्त

 अवैध शराब परिवहन पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, जामगांव आर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, 30 पौवा अंग्रेजी शराब एवं मोटरसाइकिल जप्त

पाटन। दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना जामगांव आर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 30 पौवा अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 मई 2026 को थाना जामगांव आर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बोरवाय निवासी एक व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 AQ 3475 में अवैध रूप से शराब रखकर बेल्हारी से बोरवाय की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा ग्राम औरी नहर नाली पुलिया के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका गया।

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की सामने टंकी में रखी लाल रंग की प्लास्टिक बोरी से 30 पौवा “जम्मू स्पेशल व्हिस्की” अंग्रेजी शराब बरामद की गई। आरोपी शराब के परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने शराब एवं मोटरसाइकिल सहित लगभग 36 हजार रुपये मूल्य की सामग्री जप्त की।

मामले में थाना जामगांव आर में अपराध क्रमांक 48/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी का विवरण

संतोष जांगड़े (48 वर्ष)
निवासी – ग्राम बोरवाय, थाना जामगांव आर, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री

30 पौवा जम्मू स्पेशल व्हिस्की अंग्रेजी शराब

मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 AQ 3475

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्रवाई में थाना जामगांव आर पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध शराब जप्त करने में सफलता प्राप्त की।