एस.आर. हॉस्पिटल में पैरामेडिकल छात्रों का सम्मान समारोह, दुर्ग एसपी ने बांटे प्रमाणपत्र और दी साइबर सुरक्षा की सीख
दुर्ग पुलिस ने छात्रों को नए बी.एन.एस. कानून, साइबर फ्रॉड और सोशल मीडिया सुरक्षा को लेकर किया जागरूक
79 छात्र-छात्राएं हुए सफल
संस्थान में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मान्यता प्राप्त विभिन्न पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों — ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन एवं पैथोलॉजी लैब टेक्नीशियन — के कुल 79 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की।
पैथोलॉजी लैब टेक्नीशियन में प्रथम ईशा राठौड़, द्वितीय नीलम झांडगे एवं तृतीय ओमेश्वरी साहू रहीं।
अपनी डिग्री और अंकसूची प्राप्त करते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
साइबर सुरक्षा और नए कानून पर विशेष जागरूकता सत्र
कार्यक्रम के दौरान दुर्ग पुलिस की टीम ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल पेमेंट सुरक्षा तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग को लेकर विस्तार से जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने नए लागू हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) के महत्वपूर्ण प्रावधानों पर भी प्रकाश डाला और बताया कि बदलते कानूनों के तहत नागरिकों के अधिकार और जिम्मेदारियां क्या हैं।
— विजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग
— संजय तिवारी, चेयरमैन, एस.आर. हॉस्पिटल एंड Research Center
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर डॉ. के.के. जैन (जनरल मेडिसिन), डॉ. वाई.के. शर्मा (जनरल सर्जन), डॉ. विश्वामित्र दयाल (बर्न एवं प्लास्टिक सर्जन), डॉ. विनीता धुर्वे (गायनाकोलॉजिस्ट), डॉ. दिनेश क्षत्रिय, डॉ. पूजा, विजय गवांडे, संजय गुप्ता (प्रोफेसर), विष्णु पाठक (समाजसेवी), डॉ. कमल किशोर शर्मा (पत्रकार), सुनील चौहान (पत्रकार), जय प्रकाश आर्य, प्रशांत शुक्ला (पुलिस विभाग), अजय तिवारी (डायरेक्टर), जे.एन. पांडेय, अरविंद खैरवार, विनीता आंचल, नेहा ठाकुर, सीमा शर्मा, राजेश त्रिपाठी, रेखा पारकर, जाकिर हुसैन, आशीष गोस्वामी, रेशमा साहू, कुसुम यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल एवं साइबर सेल से डॉ. संकल्प रॉय उपस्थित रहे। उनके साथ संस्थान के चेयरमैन संजय तिवारी सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक, शिक्षाविद, समाजसेवी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
