BREAKING NEWS: सिन्थेटिक चिट्टा के साथ पांच आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, हुण्डई वरना कार में नशा सेवन व सप्लाई करते पकड़े गए आरोपी, दो अपचारी बालक भी शामिल
सूचना पर त्वरित पुलिस कार्रवाई
थाना पुरानी भिलाई पुलिस को दिनांक 26/12/2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि
सिरसा भाठा, मेहंदी बाड़ी के पास खाली मैदान में सफेद रंग की
हुण्डई वरना कार (CG-05-LW-6628) में कुछ संदिग्ध व्यक्ति
सिन्थेटिक चिट्टा (हिरोईन) का सेवन कर रहे हैं।
कार में भरा था धुआं, चिट्टा सेवन करते मिले आरोपी
सूचना के आधार पर थाना पुरानी भिलाई एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर
घेराबंदी की। कार के अंदर धुआं भरा हुआ था और आरोपी
एल्युमिनियम फॉयल में रखकर लाईटर की सहायता से चिट्टा का सेवन कर रहे थे।
पुलिस ने सभी को मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी
- रवेल सिंह उर्फ जॉनी – निवासी कैलाश नगर, जामुल
- दिशान्त (कार चालक) – निवासी गनियारी
- रोहित गुप्ता – निवासी संगम चौक, खुर्सीपार
- ओमकार सिंह उर्फ गोली सिंह – निवासी सुभाष मार्केट, खुर्सीपार
- 02 विधि से संघर्षरत अपचारी बालक
जप्त चिट्टा व सामग्री
पुलिस द्वारा कुल 10.7 मिलीग्राम सिन्थेटिक चिट्टा,
एक हुण्डई वरना कार,
06 मोबाइल फोन, एल्युमिनियम फॉयल एवं लाईटर जप्त किए गए।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना पुरानी भिलाई में
अप.क्र. 517/2025
धारा 27(क), 21(क), 21(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर
गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है।
किशोर न्याय अधिनियम के तहत भी होगी कार्रवाई
किशोर बालकों को मनः प्रभावी सिन्थेटिक चिट्टा बेचने के मामले में
किशोर न्याय अधिनियम के तहत पृथक से कार्रवाई की जा रही है।
साथ ही आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल कर
संगठित अपराध के पहलुओं की भी जांच की जा रही है।



