नेहरू नगर, भिलाई में दिव्यांग दिवस पर सम्मान समारोह, इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ रहे मुख्य अतिथि

भिलाई/ नेहरू नगर, भिलाई में दिव्यांग सामर्थ्य समिति एवं माँ वात्सल्य समिति के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एच.टी.सी. कंपनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने उपस्थित दिव्यांग भाई–बहनों का सादर सम्मान किया तथा उनसे आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांगजन समाज की शक्ति हैं और उनके आत्मसम्मान, अधिकारों तथा सशक्तिकरण के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर दिव्यांग सामर्थ्य समिति से शांत कुमार देठे, नगर पालिक निगम भिलाई के उपायुक्त नरेंद्र बंजारे, सर्व समाज कल्याण समिति से मलकित सिंह ‘लल्लू’, अनिल चौधरी, जोगा राव, निर्मल सिंह, शाहनवाज़ कुरैशी, रमन राव, इंद्रजीत सिंह ‘चिंटू’, डॉ. हरजीन्दर सिंह, वाजिद अंसारी, हरेंद्र यादव, अनिल सिंह सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिव्यांग भाई–बहन एवं नगरवासी शामिल हुए। आयोजन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों के प्रति समाज में सकारात्मक सोच, सम्मान और सहयोग की भावना को और मजबूत करना रहा। सभी अतिथियों ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।