विश्व एड्स दिवस पर एआरटी सेंटर का शुभारंभ, निकाली गई जागरूकता रैली
गौरेला–पेंड्रा–मरवाही | प्रयास कैवर्त
विश्व एड्स दिवस के अवसर पर आज जिला चिकित्सालय गौरेला–पेंड्रा–मरवाही में एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी (ART) सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया गया। एआरटी सेंटर के माध्यम से एचआईवी/एड्स से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क उपचार, परामर्श, देखभाल एवं मानसिक-सामाजिक सहयोग प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा द्वारा किया गया। शुभारंभ के उपरांत अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर एड्स जागरूकता रैली को रवाना किया।
एड्स जागरूकता रैली
रैली जिला चिकित्सालय परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से होकर पुनः अस्पताल परिसर में संपन्न हुई।
रैली के दौरान जिला एवं सत्र न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश श्रीमती ज्योति अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री एस.आर. भगत को रेड रिबन लगाकर जागरूकता संदेश दिया गया।
समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने रैली को संबोधित करते हुए एड्स रोकथाम की जानकारी दी तथा लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।
इस कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रकृति सेवा संस्थान द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित
- जिला क्षय अधिकारी जोगन सिंह कंवर
- टीम लीडर, राज्य एड्स नियंत्रण समिति शांतनु निपाणे
- प्रकृति सेवा संस्थान के अध्यक्ष आर.आर. कश्यप, राजीव अवस्थी
- श्री सांई नर्सिंग कॉलेज के शिक्षक, छात्र-छात्राएँ एवं समस्त स्टाफ
एड्स रोकथाम का संदेश
समय पर जांच, सही उपचार और जागरूकता से एड्स से लड़ाई संभव
रेड रिबन प्रतीक है जीवन, सहयोग और उम्मीद का



