इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ को सामाजिक सेवा के लिए गुरुनानक इंग्लिश सीनियर सेकेंड्री स्कूल, सेक्टर–6 भिलाई के वार्षिक उत्सव में किया गया सम्मानित
भिलाई/ गुरुनानक इंग्लिश सीनियर सेकेंड्री स्कूल, सेक्टर–6, भिलाई में आयोजित भव्य वार्षिक उत्सव समारोह में यूथ सिख सेवा समिति एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने मुख्य अतिथि के रूप में विशेष उपस्थिति दर्ज कराई।
समाज के उत्थान, मानवता सेवा, युवा जागरूकता और जनहित के लिए उनके निरंतर किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रबंधन द्वारा उन्हें मंच पर सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समस्त दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका अभिनंदन किया।
“विविध गतिविधियों में भागीदारी से निखरती है बच्चों की प्रतिभा”— इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’
अपने प्रेरक अभिभाषण में उन्होंने कहा कि— “बच्चों की वास्तविक प्रतिभा तभी निखरती है, जब वे पढ़ाई के साथ–साथ सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं खेल–गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से हिस्सा लेते हैं।”
उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों पर विश्वास रखें, उनके सपनों को उड़ान दें और नए अवसरों को आज़माने के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि वे भविष्य में न सिर्फ शिक्षित बल्कि मजबूत व्यक्तित्व वाले नागरिक बन सकें।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हुए शामिल
इस गरिमामयी समारोह में विद्यालय परिवार, छात्र–छात्राएँ, अभिभावक, शिक्षक–शिक्षिकाएँ सहित यूथ सिख सेवा समिति एवं सर्व समाज कल्याण समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रबंधन के प्रति प्रेषित किया आभार
अंत में इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने विद्यालय प्रबंधन समिति का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि— “सम्मान हमें समाज के प्रति और अधिक जिम्मेदारी व सेवाभाव के लिए प्रेरित करता है। मैं सदैव जनसेवा के लिए समर्पित रहूंगा।”



