भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, विवाह हेतु दो परिवारों को ₹25,000-₹25,000 की आर्थिक सहायता

भिलाई/ भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन द्वारा सामाजिक सेवा के तहत एक सराहनीय पहल करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ जी के निर्देशानुसार दो जरूरतमंद परिवारों को विवाह हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।
एसोसिएशन के वाहन चालक वार्ड 1 जुनवानी नेहरू नगर निवासी सहजाद खान जी की बहन तथा जोन 3 खुर्सीपार निवासी वाहन चालक भुवनेश्वर सिंह जी की पुत्री के विवाह के लिए प्रत्येक परिवार को ₹25,000 की नगद सहायता राशि प्रदान की गई। साथ ही परिवारों को अग्रिम मंगल शुभकामनाएँ भी दी गईं।

इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ का व्यक्तव्य

एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने कहा—
“हमारे लिए एसोसिएशन मात्र संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है। किसी भी सदस्य के सुख-दुख में साथ रहना हमारी प्रथम जिम्मेदारी है। समाज सेवा और मानवीय भावना ही हमारी पहचान है, और आगे भी हम हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।”

कार्यक्रम में उपस्थित रहे

  • अध्यक्ष: इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’
  • कार्यकारिणी अध्यक्ष: अनिल चौधरी
  • महासचिव: मलकित सिंह ‘लल्लू’
  • कोषाध्यक्ष: जोगा राव
  • मनोज अग्रवाल
  • शहनवाज़ कुरैशी
  • सोम सिंह
    सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

यह पहल एसोसिएशन की सामाजिक प्रतिबद्धता और मानवीय संवेदना का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करती है।