प्रेस क्लब कुम्हारी में वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह आज, शहर के गणमान्य होंगे शामिल
कुम्हारी/ प्रेस क्लब ऑफ कुम्हारी द्वारा प्रति वर्ष आयोजित किए जाने वाले वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन आज बुधवार को प्रेस क्लब सभागार, वार्ड क्रमांक 14 में किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों और साहित्यिक जगत में उत्साह देखा जा रहा है।
मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा एवं वरिष्ठ पत्रकार (अमृत संदेश) बाबूलाल शर्मा अति विशिष्ट अतिथि एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब ऑफ कुम्हारी के अध्यक्ष विक्रम शाह ठाकुर द्वारा की जाएगी।
विशिष्ठजन का होगा सम्मान
समारोह के दौरान समाज और साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए निम्न विभूतियों का सम्मान किया जाएगा—
- वरिष्ठ साहित्यकार मुरारी लाल साव
- सेवानिवृत्त प्राचार्या एवं पीएम श्री सेजेस कुम्हारी की शिक्षिका श्रीमती लता रघुकुमार
- लोक कलाकार एवं दूरदर्शन प्रस्तोता राजेन्द्र साहू
पत्रकारिता सम्मान
पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पत्रकार शैलेन्द्र खरे को चन्द्रशेखर साहू पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहने की संभावना है।



