लूट के फरार आरोपी को पुलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार
मोबाइल लूट कर फरार हुए थे आरोपी, चौथा आरोपी भी अब सलाखों के पीछे
दुर्ग/ थाना पुलगांव पुलिस ने लूट की घटना में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में इससे पहले तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पुलगांव में धारा 309(6), 308(2), 310(2) बी.एन.एस. के तहत दिनांक 11 अगस्त 2025 को अपराध दर्ज किया गया था। आरोपीगण द्वारा मोबाइल लूटने के बाद पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए ₹5000 की मांग की गई थी। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों —
- सागर कंडरा उर्फ गंजा (24 वर्ष), निवासी रूआबांधा, भिलाई
- तीरथ सोनकर (24 वर्ष), निवासी सुभाष नगर, दुर्ग
- भोला निषाद (24 वर्ष), निवासी पोटियाकला चौक, कुंदरा पारा, दुर्ग
— को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था।
प्रकरण में चौथा आरोपी जालम सिंह, जो फरार चल रहा था, की लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने सकुनत गुण्डरदेही, जिला बालोद में रह रहा है।
इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी जालम सिंह को दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी:
जालम सिंह, निवासी गुण्डरदेही, जिला बालोद
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी और टीम की मेहनत से आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली।



