“दुर्ग में अपराधियों पर पुलिस का कहर – हफ्तेभर में 180 जेल”

 “दुर्ग में अपराधियों पर पुलिस का कहर – हफ्तेभर में 180 जेल”

असामाजिक तत्वों, हथियारबंद उपद्रवियों और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी

दुर्ग/ जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस ने पिछले एक सप्ताह में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने असामाजिक तत्वों, धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वालों के विरुद्ध लगातार छापेमारी कर कठोर कदम उठाए हैं।

38 आरोपी आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार, हथियार जब्त

अभियान के दौरान पुलिस ने 38 आरोपियों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। ये आरोपी धारदार हथियार लेकर लोगों में भय का वातावरण बना रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने कई धारदार हथियार जब्त किए हैं।

थाना-वार कार्रवाई इस प्रकार रही:

  • थाना सुपेला से 13 आरोपी
  • पद्मनाभपुर से 4 आरोपी
  • दुर्ग, मोहन नगर, वैशाली नगर एवं खुर्सीपार से 3-3 आरोपी
  • भिलाई नगर व छावनी से 2-2 आरोपी
  • जामुल, अण्डा, रानीतराई, अमलेश्वर व नंदिनी नगर से 1-1 आरोपी

सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल दाखिल किया गया है।

142 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

इसी प्रकार, अशांति फैलाने और संज्ञेय अपराध की आशंका के मामलों में पुलिस ने 104 प्रकरणों में 142 आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है। इन सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

थाना-वार कार्रवाई इस प्रकार रही:

  • दुर्ग, पद्मनाभपुर, छावनी – 4-4 आरोपी
  • मोहन नगर – 5 आरोपी
  • पुलगांव – 27 आरोपी
  • जेवरा सिरसा – 3 आरोपी
  • अंजोरा – 12 आरोपी
  • नगपुरा – 6 आरोपी
  • भिलाई नगर – 9 आरोपी
  • नेवई – 12 आरोपी
  • सुपेला – 6 आरोपी
  • स्मृतिनगर – 3 आरोपी
  • वैशाली नगर – 5 आरोपी
  • खुर्सीपार – 3 आरोपी
  • जामुल – 2 आरोपी
  • पुरानी भिलाई – 1 आरोपी
  • कुम्हारी – 2 आरोपी
  • अण्डा – 1 आरोपी
  • नंदिनी नगर – 7 आरोपी
  • रानीतराई – 2 आरोपी
  • अमलेश्वर – 3 आरोपी
  • उतई – 16 आरोपी
  • बोरी – 5 आरोपी

कुल 180 आरोपी जेल भेजे गए

पुलिस ने बीते सप्ताह कुल 180 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
दुर्ग पुलिस की यह कार्रवाई कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और असामाजिक तत्वों पर सख्त संदेश देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें, ताकि समाज में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाए रखा जा सके।

Alert Chhattisgarh News Desk
दुर्ग, छत्तीसगढ़