अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी शिवा सोनकर से 37 पौव्वा देशी मसाला शराब बरामद
भिलाई/ वैशाली नगर थाना पुलिस को अवैध शराब बिक्री पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी शिवा सोनकर उर्फ शिवा (34 वर्ष), निवासी कैम्प-1 प्रेमनगर, वार्ड क्रमांक-28 को गिरफ्तार किया है।
क्या-क्या मिला आरोपी के पास से?
- 37 पौव्वा देशी मसाला शराब (कीमत 3,700 रुपये)
- बिक्री रकम 500 रुपये
- कुल ज़ब्त माल की कीमत – 4,200 रुपये
कार्रवाई का विवरण
दिनांक 03 अक्टूबर 2025 को पुलिस ने रामनगर मुक्तिधाम गेट क्रमांक-02 के पास से आरोपी को पकड़ा। आरोपी से मिले शराब और नकदी को समक्ष गवाहों के कब्जे में पुलिस ने जब्त किया।
आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पाए जाने पर उसके विरुद्ध अप.क्र. 327/2025 दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस टीम की सराहना
वैशाली नगर थाना पुलिस की तत्परता और टीम वर्क से यह कार्रवाई संभव हो सकी। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



