25वीं राज्य शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 : फेंसिंग में सेजस जंजगिरी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

भिलाई में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

भिलाई/कुम्हारी/ 25 से 28 सितम्बर 2025 तक भिलाई में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 में फेंसिंग (तलवारबाज़ी) खेल का रोमांच देखने को मिला।
दुर्ग, रायपुर, बस्तर, बिलासपुर, सरगुजा संभाग के खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद विजय बघेल ने किया तथा समापन स्कूल शिक्षा मंत्री एवं विधायक दुर्ग गजेन्द्र यादव ने किया।

दुर्ग संभाग के खिलाड़ियों का जलवा

दुर्ग संभाग से 12 बालक व 12 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से 10 खिलाड़ी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, जंजगिरी से थे।
सभी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए।

बालक वर्ग के पदक विजेता

  • प्रियांशु नरेश शर्मा – फॉयल व्यक्तिगत (द्वितीय स्थान), फॉयल टीम (प्रथम स्थान)
  • दिव्यांश साहू – फॉयल व्यक्तिगत (तृतीय स्थान), फॉयल टीम (प्रथम स्थान)
  • थालेश्वर साहू – फॉयल व्यक्तिगत (पाँचवाँ स्थान), फॉयल टीम (प्रथम स्थान)
  • मयंक साहू – ईपी व्यक्तिगत (द्वितीय स्थान), ईपी टीम (प्रथम स्थान)
  • डिगेश्वर साहू – सेबर व्यक्तिगत (सातवाँ स्थान), सेबर टीम (द्वितीय स्थान)

बालिका वर्ग के पदक विजेता

  • दुलारी साहू – फॉयल व्यक्तिगत (पाँचवाँ स्थान), फॉयल टीम (तृतीय स्थान)
  • डॉली साहू एवं सुरेन्द्र साहू – फॉयल व्यक्तिगत (सातवाँ स्थान), फॉयल टीम (तृतीय स्थान)
  • डॉली साहू एवं रिखीराम साहू – फॉयल व्यक्तिगत (आठवाँ स्थान), फॉयल टीम (तृतीय स्थान)
  • तनूजा साहू – ईपी व्यक्तिगत (प्रथम स्थान), ईपी टीम (प्रथम स्थान)
  • लीना साहू – सेबर व्यक्तिगत (तृतीय स्थान), सेबर टीम (तृतीय स्थान)

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

व्यक्तिगत इवेंट में प्रथम से चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले तनूजा साहू, लीना साहू, प्रियांशु नरेश शर्मा, दिव्यांश साहू एवं मयंक साहू का चयन आगामी राष्ट्रीय शालेय फेंसिंग प्रतियोगिता (मणिपुर, नवम्बर 2025) के लिए किया गया है।

प्रशिक्षक और दल प्रबंधक

  • निखिल कुमार जांभुलकर – प्रशिक्षक (स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, जंजगिरी)
  • अल्ताफ अली – दल प्रबंधक (पीटीआई, शा.उ.मा.वि. कुरूद)

बधाई और सम्मान

खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर शिक्षा विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएँ दीं।
बधाई देने वालों में प्रमुख रहे –
संयुक्त संचालक शिक्षा दुर्ग आर.एल. ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा, सहायक क्रीड़ा अधिकारी कल्पना स्वामी, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी तनवीर अकील, सांख्यिकीय अधिकारी अमित घोष, बीईओ धमधा अथर्व शर्मा, एबीईओ कैलाश साहू,
शाला विकास समिति अध्यक्ष रूपेश कुमार साहू, पार्षद लोकेश कुमार साहू,
प्राचार्य मिनी गोपीनाथन, वरिष्ठ व्याख्याता उषा सिंह दुबे व रत्नसुधा रामटेके,
प्रधान पाठिका अंजना रॉय, शिक्षकों, शाला प्रबंधन समिति एवं ग्रामवासियों ने मिलकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।