सेवा पखवाड़ा 2025 : चरोदा मंडल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

प्रधानमंत्री जन्मदिवस से गांधी जयंती तक सेवा कार्यक्रम

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यशाला के अंतर्गत चरोदा मंडल (बुथ क्रमांक 241, 242) वार्ड क्रमांक 34 एवं 35, जी-केबिन चरोदा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

210 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

इस शिविर में कुल 210 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही 5 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए और वितरण भी किया गया।

भाजपा नेताओं और चिकित्सकों की विशेष उपस्थिति

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ से

  • डा. दिलीप शर्मा,
  • डा. अनुज खरे,
  • चरोदा मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर,
  • वार्ड पार्षद श्रीमती नंदिनी जांगड़े,
  • डा. कीर्ति तिर्की,
  • आयुष चिकित्सक डा. अर्पिता शर्मा एवं डा. नितिन कश्यप,
  • योग शिक्षक आकांक्षा मिश्रा एवं दीपमाला चंद्राकर
    उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3 से बी.ई.ई.टी.ओ. सैयद असलम, नेत्र सहायक अधिकारी, स्वास्थ्य संयोजिका, मितानिन समन्वयक श्रीमती शमीम बानो, श्रीमती कांति, श्रीमती सतरूपा सहित सरकारी टीम सक्रिय रही।

बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सहभागिता

शिविर की सफलता में बूथ अध्यक्ष भूपेंद्र भोंडेकर, बूथ प्रभारी पार्थो बाग, संयोजक कमल जागंडे, विकास ताड़ी और वार्ड की सभी मितानिन बहनों – श्रीमती आशा कश्यप, एम. कृष्णावेणी, माया सोना, लिली, रामप्यारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।