ब्रेकिंग न्यूज़ : स्कॉर्पियो से 6 करोड़ 60 लाख बरामद

कुम्हारी टोल प्लाज़ा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग अंतर्गत आज सुबह पुलिस ने सूचना के आधार पर महाराष्ट्र पासिंग दो स्कॉर्पियो वाहनों को रोका।

नकदी के साथ चार व्यक्ति पकड़े गए

पुलिस की कार्रवाई में दोनों गाड़ियों से कुल 6 करोड़ 60 लाख रुपए नकद बरामद किए गए। गाड़ियों में चार व्यक्ति सवार थे, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

आयकर विभाग को दी गई सूचना

बरामद रकम की जानकारी आयकर विभाग को दे दी गई है। विभाग आगे की जांच और कार्रवाई करेगा।

थाने में जारी है पूछताछ

दोनों स्कॉर्पियो और पकड़े गए व्यक्तियों को थाने लाया गया है। पुलिस और संबंधित विभागों की जांच जारी है।

👉 मामले में विस्तृत जानकारी जल्द…