ब्रेकिंग न्यूज़ : लगभग 6 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद, कुम्हारी टोल प्लाज़ा पर बड़ी कार्रवाई
कुम्हारी/ आज सुबह कुम्हारी टोल प्लाज़ा के पास पुलिस ने दो स्कॉर्पियो गाड़ियों को रोका। ये गाड़ियां रायपुर से गुजरात की ओर जा रही थीं।
6 करोड़ रुपए नगद जब्त
पुलिस ने गाड़ियों से करीब लगभग 6 करोड़ से ज्यादा रुपए नकद, 4 मोबाइल और दोनों स्कॉर्पियो जप्त किए हैं।
पुलिस थाने में पूछताछ जारी
दोनों गाड़ियों को थाने ले जाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले में विस्तृत जानकारी अभी सामने आनी बाकी है।
👉 खबर अपडेट होती रहेगी…



