छत्तीसगढ़ में सचिन पायलट का तीन दिवसीय दौरा, 8 जिलों में कांग्रेस का बड़ा अभियान

रायपुर/ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट 16 सितंबर से राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान में हिस्सा लेंगे और कार्यकर्ताओं को ऊर्जा देंगे।

रायगढ़ और कोरबा से होगा आगाज़

16 सितंबर की शाम 4 बजे सचिन पायलट झारसुगुड़ा एयरपोर्ट से रायगढ़ पहुंचेंगे। यहां वे ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान और पदयात्रा में शामिल होंगे।
शाम 5:30 बजे रायगढ़ से कोरबा रवाना होंगे और रात 7:30 बजे वहां होने वाली रैली और हस्ताक्षर अभियान में भाग लेंगे।

बिलासपुर संभाग के जिलों का दौरा

दूसरे दिन 17 सितंबर को सुबह 10 बजे कोरबा से रतनपुर (जिला बिलासपुर) जाएंगे।

  • 11:30 बजे रतनपुर में स्थानीय कार्यक्रम
  • 12:30 बजे तखतपुर (जिला बिलासपुर) में रैली
  • 2:30 बजे मुंगेली में पदयात्रा और रैली
  • 4:30 बजे बेमेतरा में रैली
    शाम 6 बजे बेमेतरा से राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे और रात 8 बजे तक वहां पहुंच जाएंगे।

अंतिम दिन दुर्ग और भिलाई में कार्यक्रम

18 सितंबर को पायलट सुबह 11 बजे राजनांदगांव में रैली और पदयात्रा करेंगे। इसके बाद

  • 12:30 बजे दुर्ग में रैली
  • 2:45 बजे भिलाई में रैली और पदयात्रा में शामिल होंगे।

कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, इस पूरे अभियान के दौरान सचिन पायलट जिले-दर-जिले पार्टी कार्यकर्ताओं से भी सीधा संवाद करेंगे। वे ब्लॉक कमेटियों के कामकाज की समीक्षा करेंगे और स्थानीय स्तर पर चल रही राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा करेंगे।

हाल ही में पार्टी में अंदरूनी मतभेद और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला था। ऐसे समय में सचिन पायलट का दौरा कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने और संगठन को मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।