जामुल पुलिस की सक्रियता से मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, दो बाइक बरामद

भिलाई/ जामुल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक हीरो होंडा पैशन प्रो बाइक कीमत करीब 25 हजार रुपये बरामद की गई है, वहीं उसने स्मृति नगर क्षेत्र से भी एक बाइक चोरी करने का जुर्म कबूल किया है।

मामला ऐसे शुरू हुआ

प्रार्थी आकाश वर्मा निवासी शंकर नगर छावनी ने थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 सितंबर की रात उनकी मोटरसाइकिल हीरो होंडा पैशन प्रो (CG-07-AF-4493) को ACC सीमेंट गेट के पास से अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 770/25, धारा 303(2) बीएनएस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

सीसीटीवी से खुली पोल

विवेचना के दौरान पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही ऋषि कुमार कुर्रे (37 वर्ष), निवासी संतोषी चौक जामुल को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने पैशन प्रो बाइक चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर बाइक जब्त कर ली गई।

स्मृति नगर से भी की थी चोरी

आरोपी ने चौकी स्मृति नगर क्षेत्र से भी ड्रीम बाइक (CG-07-BW-3721) चोरी करने की बात स्वीकार की। जिसे वहां की पुलिस ने अपने प्रकरण में बरामद किया।

जेल भेजा गया आरोपी

आरोपी को 15 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम का योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक शिव चंद्रा, सउनि महफूज खान, प्र.आर. मनीष थापा, आर. रत्नेश शुक्ला, रूपनारायण बाजपेयी, चंदन सिंह, और चंदन भास्कर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी:
ऋषि कुमार कुर्रे, उम्र 37 वर्ष, निवासी संतोषी चौक जामुल