भिलाई-चरोदा पालिका बाजार नीलामी की नई तारीखें घोषित: अब 25 सितम्बर से शुरू होगी बोली प्रक्रिया


पालिका बाजार की दुकानों की नीलामी की नई तारीखें घोषित, अब 25 सितम्बर से होगी शुरुआत
भिलाई-3/ नगर निगम भिलाई-चरौदा क्षेत्रांतर्गत मुख्यमंत्री पालिका बाजार (शॉपिंग कॉम्प्लेक्स), जो कि जी.ई. रोड पर प्रमुख लोकेशन में स्थित है, उसकी दुकानों की आम नीलामी की पूर्व निर्धारित तिथियों में बदलाव किया गया है। पहले यह नीलामी 16 से 19 सितम्बर 2025 तक प्रस्तावित थी, लेकिन अब निगम प्रशासन ने नई तिथियां तय कर दी हैं।
नई नीलामी की तिथियां
निगम के अनुसार अपरिहार्य कारणों से नीलामी की तिथियों में संशोधन किया गया है। अब दुकानों की नीलामी इन तिथियों पर होगी—
- 25 सितम्बर 2025
- 26 सितम्बर 2025
- 30 सितम्बर 2025
वहीं, जो दुकानें इन तिथियों में नीलाम नहीं हो पाएंगी, उनकी बोली प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
व्यापारियों में उत्साह
पालिका बाजार की नीलामी को लेकर स्थानीय व्यापारियों और निवेशकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। निगम प्रशासन को उम्मीद है कि इस नीलामी से क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
महापौर की अपील
महापौर निर्मल कोसरे ने नागरिकों और व्यापारियों से नीलामी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा—
“पालिका बाजार में दुकानों की नीलामी व्यापार और निवेश के लिए एक सुनहरा अवसर है। शहरवासी और इच्छुक व्यापारी निर्धारित तिथियों पर नीलामी में अवश्य भाग लें और इस अवसर का लाभ उठाएँ।”



