उमरपोटी में नवयुवा क्रीड़ा मंडल की भव्य कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न, जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू रहीं मुख्य अतिथि


बेल्हारी/दक्षिण पाटन। शहीद ग्राम उमरपोटी में नवयुवा क्रीड़ा मंडल के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का समापन बड़े उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत दुर्ग की सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू शामिल हुईं। उनके साथ ग्राम गातापार (उमरपोटी) के सरपंच रेवाराम साहू, शिक्षक ऋषिकांत साहू, भाजपा महिला मोर्चा दक्षिण पाटन की महामंत्री श्रीमती प्रेमिन साहू, श्यामलाल विश्वकर्मा, दयालुराम साहू, रतनु ठाकुर, डिगेंद्र साहू व रोहित कुमार साहू मंचासीन रहे।
कबड्डी खेल ने जीता दिल
अपने संबोधन में सभापति श्रीमती कल्पना साहू ने कहा कि “आज मुझे अपने मायके में कबड्डी प्रतियोगिता देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, इससे मैं धन्य हो गई।” उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीत और हार जीवन के दो पहलू हैं। हारने वाले खिलाड़ी निराश न हों, बल्कि और कड़ी मेहनत कर आने वाले वर्ष की प्रतियोगिता में विजेता बनने का प्रयास करें।
विजेता टीमों को मिली बधाई
श्रीमती साहू ने विजेता टीमों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं पराजित खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी है।
ग्रामवासियों की रही सक्रिय भागीदारी
इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के खोमेंद्र नेताम, कुंदन, टूपेन्द्र, गुलशन सहित पूरे ग्रामवासियों ने सक्रिय योगदान दिया। ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे।
जानकारी : कमलेश यादव, अभिषेक सेन



