“नीलामी की पूर्व घोषित तिथियों में बदलाव” भिलाई-चरौदा: पालिका बाजार की दुकानों की आम नीलामी 16 से 19 सितम्बर की जगह अब 25 सितंबर से होगी बोली, देखें नीलामी की नई तिथि की पूरी डिटेल

भिलाई-3/ नगर निगम भिलाई-चरौदा क्षेत्रांतर्गत मुख्यमंत्री पालिका बाजार (शॉपिंग कॉम्प्लेक्स) जो कि बहुत ही प्राइम लोकेशन पर जी.ई. रोड के किनारे निर्मित है। दुकानों की आम नीलामी, जो पहले 16 से 19 सितम्बर 2025 तक प्रस्तावित थी, अब नई तिथि कर दी गई है।

नई नीलामी की तिथियां

निगम प्रशासन ने जानकारी दी है कि अपरिहार्य कारणों से नीलामी की पूर्व घोषित तिथियों में बदलाव किया गया है। अब दुकानों की आम नीलामी निम्न तिथियों पर आयोजित होगी—

  • 25 सितम्बर 2025
  • 26 सितम्बर 2025
  • 30 सितम्बर 2025

जबकि शेष बची दुकानों की नीलामी 6 अक्टूबर 2025 को की जाएगी।

व्यापारियों में उत्साह

पालिका बाजार की दुकानों की नीलामी को लेकर स्थानीय व्यापारियों और निवेशकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। निगम का मानना है कि इस नीलामी से बाजार में व्यावसायिक गतिविधियों को और गति मिलेगी।

महापौर की अपील

महापौर निर्मल कोसरे ने शहरवासियों और व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि—
“पालिका बाजार में दुकानों की नीलामी आपके व्यापार और निवेश के लिए सुनहरा अवसर है। सभी इच्छुक व्यापारी और नागरिक निर्धारित तिथियों पर नीलामी में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और इस अवसर का लाभ उठाएँ।”