“उतई पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एक साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, चापड़ बरामद”

दुर्ग(उतई)/ थाना उतई पुलिस ने एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चापड़ भी बरामद किया गया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।

मामला इस प्रकार है

दिनांक 02 नवंबर 2024 को ग्राम जोरातराई निवासी प्रार्थी टीकाराम सोना ने थाना उतई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि वह मार्केट से घर लौट रहा था, तभी आरोपी दुरनो सोना और आकाश सिनने हाथ में धारदार हथियार लेकर आए और धमकी देते हुए बोले – “तुम्हारा भाई कल विवाद किया था, तुम्हारे परिवार का जो भी मिलेगा उसे जान से मार देंगे।”
दोनों आरोपियों ने सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराते हुए विवाद किया। इस पर थाना उतई में अपराध क्रमांक 335/2024 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पहले गिरफ्तार हुआ था एक आरोपी

मामले के दौरान आरोपी आकाश सिनने (निवासी मिलन चौक, जोरातराई) को 03 नवंबर 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। वहीं दूसरा आरोपी दुरनो सोना घटना के बाद से ही फरार था।

दबिश देकर पकड़ा गया फरार आरोपी

लगातार पतासाजी के बाद 29 अगस्त 2025 को सूचना मिली कि दुरनो सोना अपने गांव जोरातराई आया है। इस पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर एक नग धारदार लोहे का चापड़ बरामद किया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना उतई के निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव, प्रधान आरक्षक भीष्म नारायण साहू एवं आरक्षक दुष्यंत लहरे की विशेष भूमिका रही।

आरोपी का विवरण

  • नाम: दुरनो सोना पिता बिनार सोना
  • उम्र: 30 वर्ष
  • पता: बाजार चौक, जोरातराई, थाना उतई, जिला दुर्ग
  • गिरफ्तारी दिनांक: 29/08/2025
  • अपराध क्रमांक: 335/2024
  • धारा: 25, 27 आर्म्स एक्ट

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की है।