महापौर अलका बाघमार की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल की बैठक सम्पन्न, शहर के सौंदर्यीकरण समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर

इंदौर की तर्ज पर हटेंगे सड़क किनारे लगे होर्डिंग, अब सिर्फ यूनिपोल पर ही लगेगी विज्ञापन व्यवस्था

दुर्ग/ नगर पालिक निगम दुर्ग के डाटा सेंटर सभागार में महापौर श्रीमती अलका बाघमार की अध्यक्षता एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल की उपस्थिति में मेयर इन काउंसिल (MIC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं, निर्माण कार्यों, निविदाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार करते हुए स्वीकृति प्रदान की गई।बैठक में शहर की सुंदरता और सुव्यवस्थित विज्ञापन प्रणाली को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। इंदौर और गुरुग्राम की तर्ज पर शहर की सड़क किनारे लगी सभी पारंपरिक होर्डिंग्स को हटाने का निर्णय लिया गया है। अब दुर्ग शहर में केवल यूनिपोल होर्डिंग्स ही स्वीकृत होंगी। इसके लिए पूर्व में जारी सभी टेंडर निरस्त किए जाएंगे।स्वीकृत हुए प्रमुख प्रस्ताव:

  • शहर सौंदर्यीकरण: इंदौर मॉडल पर कार्य करते हुए सड़क किनारे लगे सभी पारंपरिक होर्डिंग्स हटाए जाएंगे। अब विज्ञापन सिर्फ यूनिपोल स्ट्रक्चर पर ही लगाए जाएंगे।
  • करहीडीह मुक्तिधाम जीर्णोद्धार एवं पुलिया निर्माण: एजेंसी चयन व स्थल परिवर्तन प्रस्ताव को स्वीकृति।
  • जवाहर नगर में निर्माण स्थलों में बदलाव: सीसी रोड और नाली निर्माण के स्थलों में आवश्यक परिवर्तन प्रस्तावित और पारित।
  • अमृत 2.0 योजना के तहत 24×7 जल आपूर्ति पायलट प्रोजेक्ट: विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर राज्य शहरी विकास अभिकरण को भेजने का निर्णय।
  • नगर निगम कैंटिंग एवं व्यवसायिक परिसर: 12वीं निविदा जारी करने की स्वीकृति दी गई।

विकास कार्यों को मिली मंजूरी:

  • विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ीकरण:
    • इंदिरा मार्केट से शिवम शॉपिंग मॉल तक ट्युबलर पोल से प्रकाश व्यवस्था को स्वीकृति।
    • हरनाबांधा (6 पोल), आदित्य नगर (3 पोल) और बैडमिंटन कोर्ट (2 पोल) में LED स्ट्रीट लाइट व पोल लगाने का निर्णय।
  • राजीव नगर आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 03: कार्यकर्ता की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव पारित।

बैठक में महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि शहर को सुव्यवस्थित, स्वच्छ और आकर्षक बनाने के लिए निगम प्रतिबद्ध है। इसके लिए हर स्तर पर योजनाबद्ध रूप से कार्य किया जा रहा है।उपस्थित रहे सदस्य एवं अधिकारी:

बैठक में एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, देवनारायण चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, लीना दिनेश देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, काशीराम कोसरे, नीलेश अग्रवाल, शिव नायक, लीलाधर पाल, शशि साहू, हर्षिका जैन सहित कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, आर. के. जैन, संजय ठाकुर और अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।