सेवानिवृत्त स्वास्थ्य पर्यवेक्षक ललित सोनवानी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी बिलासपुर की टीम ने तखतपुर के रियांश होटल के पास आरोपी को पकड़ लिया।
बृजेश ने ग्रेच्युटी और अन्य सेवानिवृत्ति लाभ दिलाने के लिए 61 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, इसमें से पहले ही सात हजार रुपये ले चुका था।
एसीबी ने आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा सात के तहत केस दर्ज कर लिया है। यह मुंगेली में बीते सात महीनों में एसीबी की छठवीं बड़ी कार्रवाई है।