पाटन/ विश्राम गृह में बोल बम कांवर यात्रा समिति के संयोजक जितेंद्र वर्मा के गरिमामयी उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में सावन के पवित्र माह में प्रतिवर्ष होने वाले कांवड़ यात्रा के तहत आगामी 28 जुलाई को होने वाले कांवड़ यात्रा को लेकर योजना बनी। बैठक में विगत दिनों हुए बैठक की समीक्षा कर इस वर्ष यात्रा को और भव्य बनाने पर जोर दिया गया। बोल बम कांवर यात्रा समिति द्वारा आयोजित यात्रा प्रतिवर्ष भव्य होते जा रहा है। आज समिति के सदस्यों को विभिन्न दायित्व व जिम्मेदारी प्रदान की गई।
बोल बम कांवर यात्रा समिति के संयोजक जितेंद्र वर्मा ने कहा कि भगवान शंकर के आशीर्वाद और आप सभी के सहयोग से इस वर्ष भी कांवर यात्रा का आयोजन सावन के तीसरे सोमवार को 28 जुलाई को “सर्वे भवंतु सुखिन: एवं जल संरक्षण” के पावन उद्देश्य को लेकर निकाला जाएगा। जल की महत्ता को देखते हुए इस बार “सर्वे भवंतु सुखिन: एवं जल संरक्षण” की कामना को लेकर कांवर यात्रा निकालकर टोलाघाट में रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक किया जाएगा।
आगे उन्होंने कहा कि गांव–गांव में तैयारी को लेकर बैठक करने के लिए प्रभारी बनाए है। आप सभी कार्ड लेकर गांव–गांव व घर–घर जाएं और कांवर यात्रा के लिए आमंत्रित करें। एक मुट्ठी दान भगवान शंकर के नाम से एकत्र चांवल से महाप्रसादी बनेगा, आप सभी दान भी एकत्रित करे जिसे भक्तों को प्रसाद के रुप में वितरित किया जाएगा। टोलाघाट में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोकगायिका पायल साहु लोककला मंच ननकट्ठी की भक्तिमय एवं अनुपम प्रस्तुति का भव्य आयोजन भी रखा गया हैं।
आज बैठक में प्रमुख रूप से