भिलाई-3। भिलाई-3 चरोदा के बजरंग पारा स्थित शिव धाम में आयोजित पावन श्रीराम कथा में विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रभु श्रीराम के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा कथा स्थल पर उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ आध्यात्मिक वातावरण में समय बिताया।
इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की उपस्थिति और भक्ति भाव ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रीराम कथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।
विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू ने इस पावन आयोजन के लिए आयोजक समिति एवं उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी सद्भाव और संस्कारों को बढ़ावा देते हैं।
उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजक समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।





