भाजपा युवा नेता तरुण परगनिहा को बड़ी जिम्मेदारी, एनजीओ प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मनोनीत

 भाजपा युवा नेता तरुण परगनिहा को बड़ी जिम्मेदारी, एनजीओ प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मनोनीत

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से हुई नियुक्ति, संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का जताया संकल्प

भिलाई/चरोदा। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता तरुण परगनिहा को संगठन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया है। यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से घोषित प्रदेश कार्यसमिति में की गई है।

तरुण परगनिहा की नियुक्ति के बाद चरोदा-भिलाई सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समाज के वरिष्ठजनों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की।

नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तरुण परगनिहा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संयोजक एवं संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा और पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज सेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।तरुण परगनिहा ने विशेष रूप से भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दिनेश सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन और विश्वास उन्हें नई जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए प्रेरित करता रहेगा।