भाजपा के तेजतर्रार पार्षद सत्य प्रकाश शर्मा को प्रदेश नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में मिली बड़ी जिम्मेदारी, भिलाई-चरोदा का करेंगे प्रतिनिधित्व
संगठन ने जुझारू नेतृत्व और मुखर कार्यशैली पर जताया भरोसा, नेता प्रतिपक्ष सहित भाजपा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
भिलाई। भारतीय जनता पार्टी ने भिलाई-चरोदा के युवा एवं मुखर पार्षद सत्य प्रकाश शर्मा को प्रदेश नगरीय निकाय संगठन में सदस्य नियुक्त कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति को न केवल सत्य प्रकाश शर्मा के राजनीतिक जीवन की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, बल्कि इसे भिलाई-चरोदा के प्रतिनिधित्व को प्रदेश स्तर पर मजबूत करने की दिशा में भी अहम कदम माना जा रहा है।
कम उम्र में ही अपनी गंभीर कार्यशैली, स्पष्टवादिता और संगठन के प्रति समर्पण के कारण सत्य प्रकाश शर्मा ने अलग पहचान बनाई है। नगर निगम की सामान्य सभा हो या जनहित से जुड़े किसी भी मुद्दे का सार्वजनिक मंच, उन्होंने हमेशा बेबाकी से जनता की आवाज उठाई है। विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने कई जनहित के मुद्दों पर अपनी बात मजबूती से रखी और प्रशासन तथा सत्ता पक्ष को जवाब देने के लिए मजबूर किया।
क्षेत्र में विकास कार्यों, जनसमस्याओं के समाधान और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनकी नियुक्ति भविष्य में भाजपा के नगरीय निकाय संगठन को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
आगामी भिलाई नगर निगम चुनाव को देखते हुए भी सत्य प्रकाश शर्मा की यह नई जिम्मेदारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। संगठन की रणनीति तैयार करने और स्थानीय स्तर पर पार्टी को मजबूती देने में उनकी भूमिका पर सभी की नजर रहेगी।
नियुक्ति के बाद नेता प्रतिपक्ष ने सत्य प्रकाश शर्मा का मुंह मीठा कराकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पार्षद प्रेमलता चंद्राकर, राकेश पंचर, सुशांत वर्मा, संजय यादव, गुरुचरण सिंह, प्रेमलाल साहू, गीता वर्मा, राजेंद्र सोनी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सत्य प्रकाश शर्मा का आभार संदेश
“भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदेश नगरीय निकाय संगठन में सदस्य के रूप में जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, उसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व एवं समस्त वरिष्ठ नेताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं संगठन की अपेक्षाओं पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करूंगा। भिलाई-चरोदा की जनता की आवाज को प्रदेश स्तर तक मजबूती से पहुंचाना और संगठन को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा। सभी वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों द्वारा मिले स्नेह, विश्वास एवं शुभकामनाओं के लिए मैं हृदय से धन्यवाद देता हूं।” – सत्य प्रकाश शर्मा

