अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा चरोदा मंडल ने किया योगाभ्यास, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा चरोदा मंडल ने किया योगाभ्यास, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आह्वान एवं जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा चरोदा मंडल द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार 21 जून को वार्ड क्रमांक-23 स्थित हाउसिंग बोर्ड त्रिदेव मंदिर परिसर के समीप सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर ने किया।

सुबह 6:30 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर ने कहा कि “योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। नियमित योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। हमें अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाकर स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।”

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री राजेश मौर्य, पूर्णिमा ठाकुर, आशा शर्मा, संयोजक मनोज ओझा, सहसंयोजक, उपनेता प्रतिपक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय, राम रेड्डी, प्रमिला टांडी, टी. रमना, दिलीप साहू, तरुण परगनिया, वेद प्रकाश पांडेय, सुजाता डोंगरे, नारायण रेड्डी, रेखा साहू, कुसुम साहू, पूनम श्रीवास्तव, के.के. शर्मा, सर्वेंद्र दुबे, गोपाल तिवारी, धर्मेंद्र मिश्रा, हेमंत पाटिल, आर.के. पांडेय, जी. गंजीर, यशवंत साहू, रविंद्र बेहरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।